Sports News

भारत की कोलकाता में शर्मनाक हार, फैंस बोले गंभीर को अब हटा दो !

Ad

Cricket: Coach: Gautam Gambhir: India vs Kolkata:कोलकाता में खेले गए पहले टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीका ने भारत को चौंकाने वाली हार दी। टीम इंडिया को जीत के लिए सिर्फ 124 रन बनाने थे और उसके पास पूरे तीन दिन का समय था, लेकिन भारतीय टीम तीसरे ही दिन 93 रनों पर सिमट गई। इस अप्रत्याशित हार के बाद सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा कोच गौतम गंभीर पर टूट पड़ा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह पहली बार नहीं है जब गंभीर की कोचिंग में भारत को घरेलू टेस्ट मैच में हार झेलनी पड़ी है। इससे पहले पिछले साल न्यूजीलैंड ने भारत को 3-0 से टेस्ट सीरीज़ में हराया था। उस सीरीज़ की हार का जिम्मा भी फैंस ने गंभीर पर ही डाला था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी भारत को सीरीज़ गंवानी पड़ी, जिसके चलते टीम इंडिया पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने से चूक गई। इंग्लैंड दौरे पर टीम किसी तरह सीरीज़ ड्रॉ कराने में सफल रही, लेकिन लगातार प्रदर्शन में गिरावट से फैंस निराश हैं।

कप्तान तेम्बा बावुमा के जुझारू अर्धशतक के बाद अनुभवी ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की ईडन गार्डस की खतरनाक पिच पर बलखाती गेंदों के जादू से दक्षिण अफ्रीका ने भारत को पहले टेस्ट क्रिकेट मैच में तीसरे दिन ही रविवार को यहां 30 रन से हराकर भारतीय धरती पर 15 साल में अपनी पहली जीत दर्ज की. भारत के सामने 124 रन का लक्ष्य था लेकिन उसकी टीम 35 ओवर में 93 रन पर आउट हो गई.  इससे साउथ अफ्रीका ने दो मैच की सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली. भारतीय कप्तान शुभमन गिल गर्दन में अकड़न के कारण बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top