Sports News

परेशान शमी ने बेटी के साथ शेयर की फोटो, फैंस हुए भावुक

Ad

नई दिल्ली: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का वक्त ठीक नहीं चल रहा है। मार्च में पहले उनकी पत्नी ने उनपर मारपीट और गैर-महिलाओं के साथ संबंध बनाने के आरोप लगाए। इसके बाद उनपर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाकर उन्होंने खलबली मचा दी। बीसीसीआई ने जांच के बाद उन्हें क्लीचिट दी तो देहरादून से दिल्ली जाते वक्त वो घायल हो गए। शमी के सिर पर 10 टांके आए। अपने बुरे बक्त पर शमी ने अपनी बेटी (आइरा शमी) के साथ अपने अधिकारिक इंटाग्राम खाते में फोटो शेयर की है। उन्होंने कैप्शन दिया है MISS YOU BEBO.शमी द्वारा अपलोड फोटो में उनके माथे पर पट्टी लगी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.instagram.com/p/BhMpPHNA6vD/?hl=en&taken-by=mdshami.11

शमी अपनी बेटी से काफी प्यार करते हैं। उन्होंने पत्नी के साथ जारी विवाद के बीच अपनी बेटी के लिए इस मामले को खत्म करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि मै अपनी बेटी की फिक्र में हूं वो बहुत छोटी है। शमी को जब भी क्रिकेट से फुरसत मिलती है तो वो अपनी बेटी का साथ समय बिताना पसंद करते हैं। विवाद के चलते शमी अपनी बेटी से दूर हैं।

https://www.instagram.com/p/BffgwLegxze/?hl=en&taken-by=mdshami.11

वहीं शमी की पत्नी हसीन जहां उनके आईपीएल में शामिल होने के विरोध पर उतर आई है। पहले फिक्सिंग का आरोप लगातार पलटने वाली जहां दिल्ली टीम प्रबंधकों से मिली। उन्होंने कहा कि देश में क्रिकेट को पूजा जाता है और जो खिलाड़ी अपनी बाहर गंदगी करता हो उसके टीम में बने रहने से टीम की छवि खराब होती है। फिलहाल इस मामले में किसी का कोई स्टेंड नहीं है और बीसीसीआई साफ कर चुका है कि वो पारिवारिक मामले में दखल नहीं देगा।

https://www.instagram.com/p/Bf2C5L3gN6d/?hl=en&taken-by=mdshami.11

शमी के रिस्तेदारों ने हसीन जहां पर पैसों के लालच के चलते शमी को फंसाने का आरोप लगाया है। वहीं शमी की बैंक खाता जानकारी भी सामने आई जिसमें लाखों के लेनदेन किए गए हैं। वहीं शमी की पत्नी ने उन्हें खर्चा नहीं देने की बात कई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top