Sports News

जारी है विजयरथ, महिला विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को धोया

Ad

नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम ने विश्व कप 2022 की शुरुआत बहुत ही शानदार तरह से की है। भारत की टीम ने पाकिस्तान को पहले ही मुकाबले में 107 रनों से शिकस्त दे दी है। इसी के साथ भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सामने नहीं हारने का सिलसिला जारी रखा है। बता दें कि पूजा वस्त्रकर को उनकी ताबड़तोड़ पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

ADVERTISEMENTS Ad

न्यूजीलैंड में चल रहे वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच पाकिस्तान के साथ हुआ। टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए भारत ने 50 ओवर में सात विकेट खोकर 244 रन बनाए थे। जिसमें स्मृति मंधना ने 52 रन, दीप्ति शर्मा ने 40 रन, पूजा वस्त्रकर ने 67 और स्नेह राणा ने नाबाद 53 रनों की पारी खेली थी।

जवाब में पाकिस्तान की टीम 43 ओवरों में 137 रन बनाकर ही लुढ़क गई। पाकिस्तान की ओर से सिदरा आमीन ने सबसे ज्यादा 30 रन बनाए। भारतीय टीम की तरफ से राजेश्वरी गायकवाड़ ने 31 रन देकर चार विकेट लिए। साथ ही झूलन गोस्वामी, स्नेह राणा को दो और मेघना सिंह व दीप्ति शर्मा को एक विकेट मिला।

इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप की शानदार अंदाज में शुरुआत की है। बता दें कि वनडे में ये जीत भारत की पाकिस्तान के खिलाफ लगातार 11वीं जीत है। इसके अलावा अबतक भारत ने विश्व कप में पाकिस्तान से खेले चारों मुकाबले अपने नाम किए हैं। पूजा वस्त्रकर को मैन ऑफ द मैच चुना गया। बता दें ये पूजा का विश्व कप में पहला मैच था।

इस मैच से भारतीय टीम को भरोसा इस लिहाज से मिलेगा कि एक वक्त पर टीम 112 रन पर पांच विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी। लेकिन वहां से इस तरह की बड़ी जीत दर्ज करना बड़ी बात है। टीम ने साथ मिलकर खेला, इसीलिए ये जीत नसीब हुई। उल्लेखनीय है कि मिताली राज और झूलन गोस्वामी इस विश्व कप के बाद क्रिकेट को अलविदा कहने वाली हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top