Sports News

विजयी विश्व तिरंगा प्यारा, झंडा ऊंचा रहे हमारा,भारत ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास

Ad

नई दिल्ली:जकार्ता में चल रहे एशियन गेम्स भारत को नए इतिहास का पन्ने दे रहा है। शनिवार को एशिएन गेम्स के 14वें दिन भारत की झोली में 2 गोल्ड और 1 सिल्वर मेडल पाए। अब भारत के पदकों की संख्या 15 गोल्ड और 24 सिल्वर मेडल समेत 68 हो गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
I

स्वप्ना बर्मन ने हेप्टैथलॉन में जीता भारत का पहला गोल्ड मेडल

टूर्नामेंट में 8वें नंबर पर मौजूद भारत का एशियन गेम्स के इतिहास में अब तक का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले भारत ने 2010 में चीन के ग्वांगझू में हुए एशियन गेम्स में 65 मेडल हासिल कर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था।अपने टॉप परफॉर्मेंस की बराबरी भारत ने शुक्रवार को ही कर ली थी लेकिन शनिवार को बॉक्सर अमित पंघल और फिर ब्रिज में शिवनाथ सरकार एवं प्रणव वर्धन की जोड़ी ने गोल्ड हासिल कर इस आंकड़े को 68 तक पहुंचा दिया। टूर्नमेंट में अब तक 123 गोल्ड मेडल के साथ कुल 273 पदक हासिल कर चीन पहले नंबर पर बना हुआ है। वहीं, जापान 70 गोल्ड मेडल जीतकर 195 पदकों के साथ दूसरे पायदान पर है।

Image result for गोल्ड जीता भारत

रिपब्लिक ऑफ कोरिया 45 गोल्ड मेडल जीतकर 165 पदकों के साथ तीसरे नंबर पर है। पदक तालिका में इंडोनेशिया चौथे, उज्बेकिस्तान 5वें, ईरान छठे और चीनी ताइपे सातवें स्थान पर है। उज्बेकिस्तान 19 गोल्ड मेडल्स के साथ 5वें स्थान पर है। कुल मेडल्स के मामले में वह 67 पदकों के साथ भारत से 1 मेडल ही पीछे है।
एशियन गेम्स-2018 के मेडल विनर
इससे पहले 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचयोन शहर में हुए एशियाई खेलों में 11 गोल्ड के साथ भारत ने 57 पदक जीते थे। पिछली बार भी भारत आठवें स्थान पर था। हालांकि इस बार भारत को पदक मिलने की संभावनाएं अभी खत्म नहीं हुई हैं। आज भारत को एक ब्रॉन्ज मिलने की संभावना है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top