Sports News

भारत ने मैच जीता लेकिन अपनी ही खिलाड़ी को गाली देते नजर आए हार्दिक पांड्या !

Hardik Pandya
Ad

IND vs PAK : T20 World Cup 2026 : Hardik Pandya : Kuldeep Yadav : India vs Pakistan Match : Cricket News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ भारत की शानदार जीत के बाद एक ऐसा वाकया सामने आया…जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान खींच लिया। भारत ने आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में पाकिस्तान को 61 रन से हराया, लेकिन मैच के बाद भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुई बहस चर्चा का विषय बन गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक यह घटना पाकिस्तान की पारी के 18वें ओवर की है। उस समय हार्दिक पंड्या गेंदबाजी कर रहे थे और बल्लेबाज शाहीन शाह अफरीदी थे। ओवर की दूसरी गेंद पर अफरीदी ने पुल शॉट खेला, जिससे गेंद डीप में खड़े कुलदीप यादव के पास गई। यह आसान कैच माना जा रहा था, लेकिन कुलदीप यादव कैच पकड़ नहीं सके और गेंद बाउंड्री के बाहर चली गई…जिससे पाकिस्तान को अतिरिक्त रन मिले।

बताया जा रहा है कि उस समय हार्दिक पंड्या ने कोई खास प्रतिक्रिया नहीं दी…लेकिन वह निराश नजर आए। बाद में जब हार्दिक ने पाकिस्तान का अहम विकेट लिया और टीम जश्न मना रही थी…तब उन्होंने कुलदीप यादव से कैच छूटने को लेकर तीखे अंदाज में बात की। इस दौरान कुलदीप शांत दिखे।

स्थिति को बढ़ता देख टीम के अन्य खिलाड़ियों ने बीच-बचाव किया। कप्तान सूर्यकुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और माहौल को शांत कराया। यह पूरी घटना कैमरे में रिकॉर्ड हो गई और अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि इस मैच में जीत के साथ भारत सुपर-8 चरण में पहुंच गया…लेकिन खिलाड़ियों के बीच हुई इस बहस ने फैंस के बीच नई चर्चा जरूर छेड़ दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top