Pithoragarh News

उत्तराखंड: थल सेना भर्ती का नया अपडेट, इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा,यहां देखें सारी डिटेल्स

उत्तराखंड में थल सेना भर्ती का नया अपडेट, अब इस तारीख को होगी लिखित परीक्षा, यहां देखें सारी डिटेल्स
Ad

पिथौरागढ़: भारतीय सेना में जाने का सपना देखने वाले युवाओं की कतार प्रदेश में तो बहुत लंबी है। यहां के ज्यादातर युवाओं के लिए सेना में शामिल होना पहली पसंद रहता है। बहरहाल थल सेना की भर्ती के लिए नई अपडेट आई है। जो अभ्यर्थी फरवरी में हुई भर्ती के बाद मेडिकल परीक्षा में सफल रहे थे। उनके लिए लिखित परीक्षा की तिथि घोषित कर दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि थल सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के अधीन 15 फरवरी से 22 फरवरी तक सीमा छावनी रानीखेत में भर्ती हुई थी। जिसमें चंपावत और पिथौरागढ़ जिले के अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इसके बाद हुई चिकित्सा परीक्षा (medical exam) के परिणाम भी घोषित किए गए थे। साथ ही लिखित परीक्षा के लिए 25 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी किया गया था। लेकिन उसकी तिथि अब घोषित की गई है। यह परीक्षा 27 जून को होगी।

भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ के भर्ती निदेशक भास्कर तोमर ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जो अभ्यर्थी चिकित्सा परीक्षण में सफल हुए हैं उन्हें क्रमवार तहसील लोहाघाट (चंपावत) 5 जून को, तहसील पाटी, बाराकोट, और पूर्णागिरि (चंपावत) 6 जून को तथा तहसील चंपावत 7 जून को सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ में आना होगा।

यहां आकर 8:30 बजे अपना पुराना प्रवेश पत्र जमा करके नया प्रवेश पत्र लेने के लिए उपस्थित रहना होगा। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को कोविड नियमों का पालन करने तथा फेस मास्क, ग्लोब्स,और सैनिटाइजर अपने साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top