Sports News

भारतीय क्रिकेटर ने कहा… रणजी ट्रॉफी मैच में नेता के बेटे को डांटा तो कप्तानी से हटा दिया

Ad

Ranji Trophy 2024: ACA Action Against Hanuma Vihari:

ADVERTISEMENTS Ad

2024 की रणजी ट्रॉफी कई वजहों से सुर्ख़ियों में रही है। एक तरफ तो कई खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और नए रिकॉर्ड ने सभी का ध्यान और तालियां बटोरी तो अब भारत के लिए भी कई मैच खेल चुके खिलाड़ी पर हो रही कार्यवाही सुर्ख़ियों में है। आपको बता दें कि भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके हनुमा विहारी पर अपनी ही टीम के एक खिलाड़ी को अपशब्द कहने के आरोपों के बाद ACA ने उन्हें कप्तानी से हटा दिया है। हनुमा विहारी ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए आंध्र प्रदेश की टीम से कभी भी कोई भी मैच ना खेलने की बात कही है।

यह पूरा मामला अंतिम चरण पर पहुँच चुके रणजी ट्रॉफी के क्वाटर फाइनल मैच से जुड़ा है। इस मुकाबले में आंध्र प्रदेश की टीम को मध्य प्रदेश की टीम से करीबी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद आंध्रा प्रदेश के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ हनुमा विहारी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए बताया कि बंगाल के खिलाफ खेले गए पहले मैच में उन्होंने कप्तान कि भूमिका निभाई थी। इस मैच में तनाव के बाद अपनी टीम के 17वे खिलाड़ी से उन्होंने कुछ कह दिया वह 17वां खिलाड़ी राजनेता का बेटा है और उसे हनुमा विहारी की बात पसंद नहीं आई, जिसके बाद उसने ACA में आधिकारिक शिकायत दर्ज कर दी। पिता के राजनीतिक पहुँच के कारण हनुमा विहारी के खिलाफ एसोसिएशन ने कार्रवाई शुरू कर दी।

आपको बता दें कि हनुमा विहारी ने अपनी पोस्ट पर पिछले साल टीम के फाइनल में पहुँचने के बाद बिना उनकी गलती के उनसे कप्तानी छीन लिए जाने पर नाराज़गी भी जताई है। हनुमा विहारी अपनी पोस्ट में आगे लिखते हुए कहते हैं कि मैंने निजी तौर पर प्लेयर को कुछ नहीं कहा, पर एसोसिशन को पिछले साल अपनी जी-जान लगाने वाले खिलाड़ी, आंध्र को पिछले 7 सालों में 5 बार नॉकआउट में पहुंचाने वाले प्लेयर और भारत के लिए 16 टेस्ट मैच खेल चुके खिलाड़ी से ज्यादा महत्वपूर्ण वो प्लेयर लगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top