Sports News

इसलिए यारों के यार हैं ऋषभ पंत, भारतीय क्रिकेटर ने सुनाया दिल छू लेने वाला किस्सा

Ad

देहरादून: देवभूमि के लाल और भारतीय क्रिकेट के सुपर स्टार ऋषभ पंत को हमेशा ही यारों का यार कहा जाता है। ऋषभ इन दिनों भले ही क्रिकेट के मैदान पर नहीं है। दिसंबर में हुई दुर्घटना के बाद से वह भी खेल से बाहर हैं। मगर उनके दोस्त उनके बारे में बात करते नहीं थक रहे हैं। अब भारतीय क्रिकेटर और राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी नवदीप सैनी ने एक दिल छू लेने वाला किस्सा सुनाया है। इस किस्से से आप भी मान जाएंगे कि आखिर ऋषभ पंत को यारों का यार क्यों कहा जाता है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से एक वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया गया, जिसमें नवदीप सैनी ने एक किस्सा सुनाया है। नवदीप सैनी ने बताया कि एक बार वह ऋषभ पंत के साथ फ्लाइट में थे और आईपीएल की नीलामी में अनसोल्ड चले गए थे। इसके बाद ऋषभ ने कहा कि, “तू चिंता मत कर।” नवदीप सैनी आगे बताते हैं कि, “जैसे ही फ्लाइट लैंड हुई, उनके पास बहुत से संदेश आने शुरू हो गए और जब उन्होंने मोबाइल खोलकर देखा तो दिल्ली की टीम में उनका चयन हो गया था।”

गौरतलब है कि ऋषभ पंत दिल्ली की तरफ से आईपीएल में खेलते हैं। इस वीडियो में नवदीप सैनी ने ऋषभ पंत के जल्द से जल्द ठीक होने की प्रार्थना भी की है। उन्होंने कहा कि ऋषभ पंत मेरा बहुत बहुत अच्छा दोस्त है और उनके ठीक होने की प्रार्थना सिर्फ मैंने ही नहीं बल्कि मेरे पूरे परिवार ने और पूरे भारत ने की है। आपको बता दें कि पिछले साल दिसंबर के महीने में ऋषभ पंत एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top