National News

सर्वे में हुआ खुलासा,पत्नियों से मार खाने के मामले में तीसरे नंबर पर है भारतीय पति

Ad

नई दिल्ली : अक्सर हम ख़बरों में घरेलू हिंसा में ‘पतियों’ द्वारा ढाए जाने वाले जुल्मों की दास्तानें सुनते हैं, आए दिन मीडिया में खबरें आती रहती हैं की कैसे दहेज के चक्कर में पति या ससुराल वालों ने महिला को प्रताड़ित किया या फिर उसकी हत्या तक कर दी मगर इस तस्वीर का एक दूसरा पहलू भी है और वो यह की एक सच यह भी है कि पति भी बड़ी मात्रा में सताए जा रहे हैं। यूएन द्वारा करवाए गए एक अध्ययन में पतियों पर हुए घरेलू हिंसा के चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। ये आंकड़े बताते हैं कि इजिप्ट में घरेलू हिंसा के तहत सबसे ज्यादा पति पीटे जाते हैं। इस श्रेणी में दूसरा नाम यूके का है व भारत तीसरे नंबर पर है।

ADVERTISEMENTS Ad
 

ट्विटर पर भी इसे लेकर खासा प्रतिक्रियाएं देखने को मिली हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसके पीछे सबसे कड़वा सच है कि समाज पुरुषों के साथ होने वाले जुल्मों के प्रति उदासीन रहता है, आवाज नहीं उठाता।एक यूजर ने लिखा देश में परुषों को इस तरह के जुल्म से बचाने संरक्षित करने की जरूरत है, क्योंकि महिलाओं के प्रति पहले से ही काफी सहानुभूति है।

Those who thought are always at receiving end, read up! Indian wives ranked third in beating husbands https://www.siasat.com/news/indian-wives-ranked-third-beating-husbands-egyptian-tops

आंकड़ों से पता चला है कि पतियों को मारने के लिए पत्नियां बेलन, बेल्ट, जूते व किचन के अन्य सामानों का इस्तेमाल करती हैं। यहां कुछ लोगों को सुनने में यह मजेदार लग सकता है, लेकिन भारत इस हिंसा में तीसरे स्थान पर है और यह किसी भी तरह से गर्व करने का विषय नहीं हो सकता।
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top