Jobs

इंडियन नेवी ने युवाओं के लिए 910 पदों पर निकाली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

Ad

Indian Navy vacancy:- सरकारी नौकरी के इंतजार में बैठे बारहवीं व ग्रेजुएशन पास युवाओं के लिए इंडियन नेवी एक शनेहरा मौका ले कर आई है। इंडियन नेवी द्वारा दसवीं, बारहवीं और ग्रेजुएशन पास उम्मीदवारों के लिए वेकेंसी निकाली गई है। इस वेकेंसी के तहत कुल 910 पदों पर भर्ती की जाएगी जिसके लिए अब आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत की जा चुकी है। इंडियन नेवी द्वारा भर्ती के लिए आवेदन पत्र 18 दिसंबर से भरने शुरू किए जा चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार इंडियन नेवी की ऑफिशियल वेबसाइट incet.cbt-exam.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

भर्ती के लिए इच्छुक उम्मीदवार द्वारा आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 रखी गई है। बताते चलें कि इंडियन नेवी की इस भर्ती के तहत कुल 910 पदों पर उम्मीदवार को नौकरी दी जाएगी। इसके द्वारा चार्जमैन के कुल 42 पद, सीनियर इलेक्ट्रिकल के कुल 142 पद, सीनियर मैकेनिकल के कुल 26 पद, सीनियर कंस्ट्रक्शन के कुल 29 पद, सीनियर कार्टोग्राफी के कुल 11 पद और सीनियर आर्मामेंट के कुल 50 पद पर भर्ती की जाएगी।इस भर्ती के तहत चार्जमैन की पोस्ट के लिए उम्मीदवार के पास साइंस से ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। सीनियर ड्राफ्टमैन पोस्ट के लिए उम्मीदवार दसवीं पास होना चाहिए, साथ ही संबंधित ट्रेड में आईआईटी की डिग्री भी होनी चाहिए। इसके अलावा अन्य पदों के लिए योग्यता विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर दी गई है।

भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 18 से 25 साल के बीच में होनी चाहिए। आवेदन करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को कुल 295 रुपये का ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी और एसटी उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top