Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से दिल्ली दूर नहीं, 30 किमी दूर पंतनगर से शुरू हुई नॉनस्टॉप हवाई सेवा

देहरादून से जयपुर के लिए शुरू होगी डायरेक्ट हवाई सेवा, जारी हुआ शेड्यूल
Ad

हल्द्वानी: दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अब टेंशन की कोई बात नहीं है। अब आप पंतनगर से दिल्ली तक का सफर केवल 1 घंटे में पूरा कर सकते हैं। दरअसल इंडिगो की तरफ से दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू कर दी गई है। बता दें कि इसके लिए फ्लाइट शेड्यूल जारी करने के दौरान करीब 15 दिन पहले ही टिकट बुकिंग की शुरुआत भी कर दी गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

याद दिला दें कि इंडिगो एयरलाइंस द्वारा करीब डेढ़ महीने पहले दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच नॉनस्टॉप हवाई सेवा शुरू करने का प्रस्ताव दिया गया था। बाद में इस पर मुहर भी लग गई। इंडिगो की तरफ से कहा गया था कि 27 मार्च से रोजाना नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी। इसके लिए प्रबंधन ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर 15 दिन पहले टिकटो की ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी थी।

अच्छी बात यह है कि इस फ्लाइट से लोगों को पंतनगर से दिल्ली पहुंचने में केवल 1 घंटे का समय लगेगा। इसका मतलब दिल्ली अब हल्द्वानी से भी ज्यादा दूर नहीं रह गया है। ऐसा इसलिए क्योंकि हल्द्वानी से पंतनगर की दूरी सिर्फ 30 किलोमीटर की है। इस फ्लाइट के रोज चलने से यात्रियों को तो राहत मिलेगी ही। साथ ही पर्यटन की दृष्टि से भी ये अच्छा साबित होगा।

प्रबंधन ने शुरुआत में दावा किया था कि सीमित सीटों पर देहरादून के लिए 1550 रुपए और दिल्ली के लिए 2799 रुपए का किराया होगा। इधर, निदेशक पंतनगर एयरपोर्ट राजीव पुनेठा ने जानकारी दी और बताया कि दिल्ली-पंतनगर-देहरादून के बीच इंडिगो द्वारा फ्लाइट शुरू करने का शेड्यूल मिल चुका है। करीब 72 सीटर विमान से यह हवाई सेवा रविवार से शुरू हो रही है।

ये रहा शेड्यूल

इंडिगो प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार पहली फ्लाइट 6ई 7324 दोपहर 12:45 पर दिल्ली से पंतनगर के लिए चलेगी जो कि 1:50 पर पंतनगर पहुंचेगी। इसके बाद 6ई 7325, 4:25 पर पंतनगर से चलकर 5:35 पर दिल्ली पहुंचेगी। इसके अलावा 6ई 7326, 2:10 पर पंतनगर से चलकर 3:00 बजे देहरादून पहुंचेगी। आखिरी फ्लाइट 6ई 7327, देहरादून से 3:20 पर निकल कर 4:05 पर पंतनगर पहुंचेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top