Nainital-Haldwani News

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने पुराने साथी के लिए कही बड़ी बात, कष्ट में हैं रावत

Ad

हरक से बात कर चुनाव लड़ने को कहेंगी नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश

देहरादून:मंत्री हरक सिंह रावत के 2022 में विधानसभा चुनाव ना लड़ने और राजनीति से सन्यास लेने के बाद विपक्ष ने बयानबाजी शुरू कर दी है। कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत के सन्यास के बाद नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि हरक सिंह रावत को जरूर कोई कष्ट रहा होगा, इसलिए उन्होंने इस तरह का बयान दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े: युवती से दुराचार कर बनाई वीडियो, ब्लैकमेल करने पर युवती ने लगाई न्याय की गुहार

यह भी पढ़े : चमोली में डीएम स्वाति एस भदौरिया का कदम, बदलेगी 50 आंगनबाड़ी की तस्वीर

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश ने कहा कि वह हरक सिंह रावत से बात करेंगी और उनको चुनाव लड़ने के लिए भी कहेंगी और जरूरत पड़ी तो उनके कष्ट को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी। इंदिरा ह्रदयेश का कहना है कि हरक सिंह रावत और उनके बहुत मधुर रिश्ते है, वो एक दमदार और उत्साही व्यक्ति है और उनके पास चुनाव लड़ने के लिए काफी उम्र बची हुई है, उनका उत्तराखंड की राजनीति में बने रहना बहुत ज़रूरी है।

यह भी पढ़े:पौड़ी की अंकिता, जिसे पूरा उत्तराखंड गोल्डन गर्ल के नाम से जानता है

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक ने 49 पदों पर भर्ती निकाली, जल्द करें अप्लाई

बता दें कि उत्तराखंड के मंत्री हरक सिंह रावत ने कहा है कि वह 2022 के राज्य विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। रावत ने कहा कि उन्होंने राज्य और केंद्र दोनों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं को 2022 के विधानसभा चुनाव नहीं लड़ने के अपने फैसले के बारे में सूचित किया है। हरक सिंह रावत कांग्रेस पार्टी में रह चुके हैं। साल 2016 में उन्होंने भाजपा में एंट्री ली थी।

यह भी पढ़े: नैनीताल के कई इलाकों में फैला कूड़ा, पालिका की कार्यशैली पर उठे सवाल

यह भी पढ़े:उत्तराखंड रोडवेज कर्मचारियों ने भरी हुंकार, वेतन मिले नहीं तो 28 अक्टूबर को होगा चक्का जाम

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top