Uttarakhand News

अपर सचिव परिवहन ने हल्द्वानी RTO में मारा छापा, गंदगी देकर लगाई क्लास

Ad

हल्द्वानी में अपर सचिव परिवहन, रणवीर सिंह चौहान ने गुरुवार की सांय को सम्भागीय परिवहन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय का निरीक्षण करने पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी हल्द्वानी के कक्ष के नजदीक स्थापित प्रसाधन कक्ष में गंदगी पाये जाने पर नाराजगी व्यक्त की और सफाई व्यवस्था दुरूस्त करने के निर्देश दिए। प्रसाधन कक्ष में आमजन सुगमता से पहुँच सके, इसके लिए प्रवेश द्वार को बाहर से निर्मित करने के भी निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad

अपर सचिव के निरीक्षण के दौरान सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी, सम्भागीय परिवहन अधिकारी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी व समस्त अनुभागों के कार्मिक अपने-अपने कक्ष व पटल में उपस्थित पाए गए। कार्यालय के सामान्य प्रशासन अनुभाग से सम्बन्धित पत्रावलियां सुव्यवस्थित रूप से संरक्षित पायी गई। वहीं विभिन्न अनुभागों में फाइलों को रखने के लिए पर्याप्त स्थान न होने पर एआरटीओ को समिति गठित कर पत्रावलियों को वीडआउट करने के निर्देश दिए।


परमिट अनुभाग में अधिक संख्या में फाईले पाये जाने पर अपर सचिव परिवहन ने परमिट अनुभाग पत्रावलियों को यथा शीघ्र डिजिटाईजेशन करने हेतु आरटीओ को निर्देशित किया। एआरटीओ कक्ष में शिक्षार्थी एवं स्थायी चालक लाईसेंस के परीक्षण के लिए लगाये गए आईपी एड्रेस बेस्ड कैमरे से अनुश्रवण व सभी कार्मिकों द्वारा बायोमैट्रिक से अटेंडेंस दर्ज की जा रही है। इस अवसर पर आरटीओ संदीप सैनी, एआरटीओ प्रशासन विमल पाण्डे, प्रवर्तन नन्द किशोर सहत अन्य कार्मिक उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top