Nainital-Haldwani News

कोरोना के मामले बढ़े, उत्तराखंड के सभी जिलाधिकारियों को रणनीति बनाने के आदेश जारी

Ad

नई दिल्ली:राज्य में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को देखते हुए कार्यालय मिशन निदेशक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तराखंड शासन ने नई दिशा निर्देश जारी करते हुए इसके सभी जिला अधिकारियों से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को 142 नए संक्रमित मिले हैं। जबकि 38 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं, सक्रिय मरीजों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। प्रदेश में फिलहाल 1140 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

रविवार को 914 सैंपलों की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं, देहरादून जिले में सबसे ज्यादा 94, हरिद्वार में छह, नैनीताल में 15, अल्मोड़ा और पौड़ी में दो-दो, चमोली व चंपावत में एक-एक, टिहरी में सात, ऊधमसिंह नगर में तीन व उत्तरकाशी में 11 संक्रमित मरीज मिले हैं। प्रदेश की रिकवरी दर 94.96 प्रतिशत और संक्रमण दर 3.45 प्रतिशत दर्ज की गई। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad
To Top