Nainital-Haldwani News

यूक्रेन में फंसे नैनीतालवासियों की जानकारी एकत्र करेगा जिला प्रशासन, टॉल फ्री नंबर भी हुआ जारी

Ad

देहरादून: रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध होने से उत्तराखंड में भी सैंकड़ो परिवार चिंतित हैं। यूक्रेन में कई उत्तराखंड के लोग फंसे हुए हैं। उन्हें वापस लाने के लिए राज्य सरकार ने प्रयास पहले दिन से ही शुरू कर दिए हैं। इसकों लेकर उत्‍तराखंड शासन की ओर से भी सभी जिलाधिकारियों के लिए आदेश जारी किए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने सभी जिलाधिकारियों और एसएसपी को निर्देश दिए हैं कि वह अपने जिले से यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी एकत्र करें। वहीं यूक्रेन में फंसे लोगों की जानकारी देने के लिए 112 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है। इसके लिए व्यापाक प्रचार व प्रसार के भी आदेश दिए गए हैं। जनता से भी इन नंबरों को शेयर करने की अपील की गई है।यूक्रेन में दुनिया के कई देशों के लोग फंसे हुए हैं। उत्‍तराखंड के लोग भी यूक्रेन के कई इलाकों में फंसे हुए हैं।

बता दें कि रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस लड़ाई का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया की नजर इस घटना पर बनी हुई है कि आगे क्या होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top