Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी EDUMOUNT स्कूल ने प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को समझाया योग का महत्व

Ad

हल्द्वानी: दुनियाभर के स्कूलों ने योग को स्वीकार किया है। उन्होंने भी माना है कि बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए योग महत्वपूर्ण है और वे बच्चों को इस प्राचीन प्रथा में रुचि लेने के लिए प्रोत्साहितकर रहे हैं।  विद्यार्थियों के बौद्धिक के अलावा शारीरिक विकास और संस्कारों का समावेश होना बेहद जरूरी है। अच्छे संस्कारों का समावेश योग के माध्यम से किया जा सकता है। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में हल्द्वानी EDUMOUNT इंटरनेशनल स्कूल में इंटर हाउस योग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। योग प्रतियोगिता में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उन्होंने योग कला प्रदर्शन किया और उनके संतुलन, श्वास नियंत्रण और ग्रुप कॉर्डिनेशन के लिहाज से प्रत्येक टीम को अंक दिए गए। योग प्रतियोगिता में ब्लू हाउस विजेता रहा। आगे पढ़ें…

शिक्षकों ने कहा कि योग के माध्यम से हमारी कोशिश है कि विद्यार्थी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से मजबूत किया जाए। योग किसी भी चिंता, तनाव या नकारात्मक भावनाओं को दूर करने में मदद करता है। यह बच्चे को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर देगा।नियमित रूप से योग का अभ्यास करने से आपके बच्चे को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनने में मदद मिल सकती है। समय के साथ, वह एक बार फिर से सामाजिक परिवेश में साथियों के साथ बातचीत करने की बेहतर स्थिति में होगा। विद्यालय के डायरेक्टर कर्नल संदीप सेन युवाओं को पुरस्कार वितरित किए। हल्द्वानी EDUMOUNT इंटरनेशनल स्कूल में में योग प्रतियोगिता को सफल बनाने में अंजू सिंह रावत, रीना दफौटी, रूचिका बिष्ट और सौम्या भंडारी ने अहम भूमिका निभाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top