Uttarakhand News

करीब दो महीने बाद हल्द्वानी से चली चंडीगढ़ और दिल्ली की बस

हल्द्वानी: कोरोना Curfew के खत्म होने के बाद हल्द्वानी से 59 दिन बाद दूसरे राज्यों के लिए बसों का संचालन हुआ। बसों का संचालन उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मिली अनुमति के बाद शुरू किया गया। बता दें कि 8 मई से इंटर स्टेट बसों के संचालन को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए रोक दिया गया था।

पूरे प्रदेश में निगम की बसें उत्तराखंड पर्वतीय मार्ग और बॉर्डर तक संचालन सीमित था। हल्द्वानी से बुधवार शाम को देहरादून,दिल्ली,चंडीगढ़, गुरुग्राम की सेवा शुरू हो गई,जिससे निगम के साथ-साथ यात्रियों ने राहत भरी सांस ली। दिल्ली, देहरादून के लिए तीन बसें रवाना की गई, वहीं चंडीगढ़, गुरुग्राम के लिए एक-एक बस को रवाना किया गया। हल्द्वानी बस स्टेशन से अब पहले की भाति राजस्थान, हरियाणा, जलंधर, मथुरा, आगरा, कानपुर, दिल्ली, हिसार व अन्य रूटों पर बसों का संचालन शुरू होगा।

बस संचालन शुरू करने से यात्रियों व रोडवेज के लिए राहत है। पूरे उत्तराखंड में अब दूसरे राज्यों के लिए बस चलेगी। सबसे ज्यादा परेशानी पर्वतीय क्षेत्र के लोगों को थी। उन्हें बार-बार वाहन बदलना पड़ रहा था। वहीं अधिक रुपए देकर वह टैक्सी से यात्रा करने पर मजबूर थे।

To Top
Ad