Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में इंटरसिटी बसों को लेकर बदलाव हुआ तो पुलिस और संचालकों के बीच हुई तीखी नोक-झोंक

हल्द्वानी में इंटरसिटी बसों को लेकर बदलाव हुआ तो पुलिस और संचालकों के बीच हुई तीखी नोक-झोंक
Ad

हल्द्वानी: शहर में बिल्कुल मुख्य रास्ते पर स्थित रोडवेज स्टेशन के कारण पहले ही जाम की स्थिति बनी रहती है। उसपर बस अड्डे के बाहर खड़े होने वाली इंटरसिटी बसें मुश्किलों को और बढ़ा देती हैं। कई बार तो रास्ता पूरी तरह से चोक हो जाता है। इसी को देखते हुए पुलिस ने इंटरसिटी बसों के लिए नया अड्डा बनाया। मगर बीते दिन चालकों और मालिकों ने हंगामा काट दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जाम की तमाम मुश्किलों को देखते हुए रोडवेज बसों व इंटरसिटी बसों को लेकर कुछ बदलाव किए गए हैं। जिसमें इंटरसिटी बसों का नया अड्डा कोतवाली और नैनीताल सहकारी बैंक के बीच में बना दिया गया है। मगर इससे इंटरसिटी बस चालकों व मालिकों में नाराजगी है। यही नाराजगी उन्होंने गुरुवार को जाहिर कर दी।

हुआ ये कि नया बस अड्डा बनने के बाद भी जब बीते दिन कुछ इंटरसिटी बस चालकों ने बसों को रोडवेज बस स्टेशन के गेट के पास खड़ा कर दिया तो टीआई ने उन्हें वापिस उनके अड्डे पर भेजा। इसी दौरान बसें हटाने को लेकर चालकों व बस मालिकों ने टीआई से ही नोकझोंक कर डाली। उन्होने टीआई से कहा ये सही नहीं है। हमें आर्थिक रूप से नुकसान होगा।

बस मालिकों का कहना था कि नए स्टैंड पर लोग नहीं पहुंच रहे हैं। ऐसे में बैंकों से कर्ज लेकर खरीदी गई बसों को खाली ले जाने से उनको बहुत नुकसान होगा। बहरहाल मामला काफी गरमा गरमी का हो गया था। लेकिन टीआई ने इसे संजीदगी से संभाला। टीआई का कहना है कि फिलहाल जाम को देखते हुए बसों के लिए नया स्टैंड बनाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top