Pithoragarh News

इंटरनेशनल महिला चरस तस्कर की चालाकी,बराती बनकर नेपाल से भारत आ गई… फिर भी नहीं हुई कामयाब

Ad

पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में माथक पदार्थों तस्करी लगातार बढ़ रही है। तराई क्षेत्र से भी नशे की सामाग्री पहाड़ों तक पहुंचा.ई जा रही है और युवा नशे के दलदल में फंसता जा रहा है। बॉर्डर से सटे इलाकों में ये गतिविधियां ज्यादा देखी जाती हैं। इसी क्रम में पिथौरागढ़ में नेपाल की एक महिला को चरस के साथ पकड़ा है। महिला चरस की डिलिवरी करने के लिए एक बरात का हिस्सा बन गई। वह भीड़भाड़ का फायदा उठाना चाह रही थी। वह नेपाल से भारत के बॉर्डर तक पहुंच गई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने उसे धारचूला सीमा पर पकड़ा और उसके पास से 270 ग्राम चरस बरामद की गई है। महिला भारत झूला पुल के रास्ते आई। यह पुल भारत-नेपाल के बीच नागरिकों की आवाजाही का जरिया है। वैसे तो पुलिस को रोजाना शाम 5 बजे बंद कर दिया जाता है लेकिन रविवार को पुलिस ने एक बरात के लिए उसे 10 मिनट के लिए खोल दिया। बरात भारत से नेपाल जा रही थी। एसडीएम के निर्देश पर पुल को 5 बजकर 10 मिनट तक खुला छोड़ा गया। इस दौरान भारत से बरात नेपाल गई, तभी मौके का फायदा उठाकर नेपाल की एक महिला भारत में दाखिल हो गई।

महिला ने चरस लेकर नेपाल से भारत आने लगी। पुलिस को शक हुआ थे महिला को रोका गया और तलाशी ली गई तो एसएसबी टीम को उसके पास से 270 ग्राम चरस मिली। आरोपी महिला की शिनाख्त 40 साल की सरिता बड़ाल के रूप में हुई। वह नेपाल के दार्चुला क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपी महिला और उसके पास से बरामद चरस को धारचूला थाना पुलिस को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top