Almora News

पूरा देश नोएडा की सड़कों पर दौड़ने वाले प्रदीप मेहरा की बात कर रहा है, दूसरा वीडियो भी वायरल

Ad

नई दिल्ली: एक वीडियो सोशल मीडिया (pradeep mehra social media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो एक 19 साल का युवक रात 12 बजे नोएडा की सड़कों पर दौड़ता दिख रहा है। इस वीडियो को फिल्म मेकर विनोद कापड़ी ( pradeep mehra and vinod kapri) ने शूट किया और अपलोड किया। देखते ही देखते ये वीडियो वायरल हो गया। उत्तराखंड निवासी विनोद कापड़ी जिस बच्चे का वीडियो बना रहे थे वह भी उत्तराखंड ( pradeep mehra uttarakhand के अल्मोड़ा का निवासी है।

ADVERTISEMENTS Ad

हालांकि वीडियो शुरू करने से पहले उन्हें इसके बारे में पता नहीं था। सड़क पर दौड रहे युवक ने अपने नाम प्रदीप मेहरा बताया। बच्चे ने कहा कि वह नोएडा सेक्टर-16 में काम करता है और दौड़कर ही घर वापस जाता है। इस दौरान वह करीब 10 किलोमीटर तक का सफर तय करता है। प्रदीप ने कहा कि वह भारतीय सेना में भर्ती होने के लिए दौड़ लगा रहा है। रात को ऑफिस से छुट्टी मिलने के बाद उसे वक्त मिलता है तो वह इसका सद्पयोग करता है।

प्रदीप के जोश ने फिल्ममेकर विनोद कापड़ी को हैरान कर दिया। उन्होंने जैसे ही वीडियो को सोशल मीडिया पर डाला तो वह वायरल हो गया। बच्चे की तारीफ पूरे देश में हो रही है। वहीं उत्तराखंड के लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे है ताकि युवा पीढ़ी इसे देखकर प्रेरित होए। वकाई में प्रदीप की दौड़ ने उसे सेना में भर्ती होने से पहले देश के करोड़ों लोगों के दिल में भर्ती कराया दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top