Uttarakhand News

मुनाकोट ब्लॉक BDO ने किया आत्महत्या का प्रयास, शुरू हो गई है जांच,हल्द्वानी में इलाज जारी

Ad

पिथौरागढ़: जिले के मुनाकोट ब्लॉक के बीडीओ द्वारा आत्महत्या के कोशिश मामले की जांच शुरू हो गई है। बता दें, परिजनों की शिकायत पर डीएम ने इस मामले की जांच सीडीओ को सौंप दी है। मूनाकोट ब्लॉक के बीडीओ प्रकाश वर्मा ने ब्लॉक प्रमुख के पति सहित 3 लोगों पर उत्पीड़न का आरोप लगा है।

ADVERTISEMENTS Ad

फिलहाल बीडीओ प्रकाश वर्मा का इलाज हल्द्वानी में चल रहा है। वहीं मूनाकोट की ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी का कहना है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष तरीके से जांच होने चाहिए। उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। लोगों के सामने भी सच आना चाहिए। उन्होंने साफ किया कि बीडीओ के आत्महत्या के प्रयास मामले से उनके पति का कोई लेना-देना नहीं है।

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा की हिमानी बिष्ट ने crack किया एसएससी एग्जाम, देश में हासिल किया पहला स्थान

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:ऋषभ पंत ने टेस्ट डेब्यू के बाद छोड़े सबसे ज्यादा कैच, रिकी पॉन्टिंग ने साधा निशाना

बता दें बीडीओ वर्मा ने बीते साल 31 दिसम्बर को जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसस पहले उन्होंने ने सोशल मीडिया के माध्यम से ब्लॉक प्रमुख के पति सहित 3 लोगों पर उत्पीड़न और काम न करने देने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि था कि इसके चलते वह अपनी जान दे रहे हैं। जहरीला पदार्थ खाने के बाद वर्मा को बचा तो लिया गया है।

लेकिन मामला आए दिन तूल पकड़ता जा रहा है। इधर आम आदमी पार्टी ने भी इस मामले पर निष्पक्ष जांच की मांग डीएम से की है। आप के प्रदेश प्रवक्ता सुशील खत्री का कहना है कि जब तक जांच नहीं होगी मामले में संशय बना रहेगा।

यह भी पढ़े:देहरादून से राहत भरी खबर, 11 जनवरी से शुरू होगा एक और ट्रेन का संचालन

यह भी पढ़े:जिला पूर्ति विभाग की ओर से कार्रवाई शुरू,शहर के 37 हजार फर्जी राशन कार्ड होंगे निरस्त

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top