News

IPL-10: पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराया

Ad

नई दिल्ली- आईपीएल सीज़न -10 के 8वें मैच में  पंजाब ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 8 विकेट से हराया। आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 148 रन बनाए। गेंदबाजी में पंजाब के लिए वरुण एरोन ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए । वहीं अक्षर और संदीप को एक-एक विकेट मिला। आरसीबी के लिए  एबी डिविलियर्स ने सबसे ज्यादा 89 रनों की पारी खेली।  पंजाब ने हाशिम अमला की फिफ्टी की मदद से लक्ष्य को 14.3 ओवर में ही पा लिया। पंजाब की ओर से मनन वोहरा 24, अमला 58, अक्षर 9 और मैक्सवेल 43। पंजाब के बल्लेबाजों ने पूरी पारी में 9 छक्के मारे जिसमें से 4 कप्तान मैक्सवेल के नाम रहे। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से गेंदबाजी में बिली सेंलेके और इकबाल अब्दुल्ला को एक-एक विकेट मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

IPL के इस सीज़न में पंजाब की ये दूसरी जीत है। वहीं आरसीबी को 3 मैचों में 2 में हार का सामना करना पड़ा है।  

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top