Sports News

देवप्रयाग के आयुष बडोनी का IPL में ताबडतोड़ अर्धशतक, पोंटिंग और गांगुली को भी चौंका दिया

Ad

Ayush Badoni: Fifty: Ipl 17: इंडियन प्रीमियर लीग ने भारत को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। छोटे राज्यों से भी ताल्लुक रखने वाले खिलाड़ी खेलते हैं और अपना नाम कमा रहे हैं। उत्तराखंड के कई खिलाड़ियों ने आईपीएल में शिरकत कर राज्य का नाम रोशन किया है। इन नामों में एक नाम आयुष बडोनी का भी है,जो लखनऊ सुपर सुपरजाइंट्स के लिए खेलते हैं। उत्तराखंड के रहने वाले आयुष बडोनी ने दिल्ली के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और लखनऊ को मुश्किल से निकाला।

ADVERTISEMENTS Ad

आयुष बडोनी ने 35 गेंद में 55 रनों की पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से एक छक्का और पांच चौके निकले। उनका स्ट्राइक रेट 157 से ज्यादा का रहा। एक वक्त पर लखनऊ सुपरजाइंट्स ने 94 रन पर 7 विकेट खो दिए थे। इसके बाद आयुष बडोनी ने अरशद खान के साथ आठवें विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी कर टीम के स्कोर को 20 ओवर में 167 रन तक पहुंचा दिया।

आयुष की बल्लेबाजी ने दिल्ली कैपिटल्स टीम मैनेजमेंट में शामिल रिकी पोंटिंग और सौरव गांगुली को भी चौंका दिया। बडोनी के बल्ले से आईपीएल में ये तीसरी 50 निकली है।

देवप्रयाग ब्लॉक के ग्राम पंचायत क्वीली के सिलोड़ गांव निवासी विवेक बडोनी के पुत्र आयुष बडोनी दिल्ली के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। उससे पहले वह भारतीय अंडर-19 टीम के लिए भी कमाल का प्रदर्शन कर चुके हैं। वहां के प्रदर्शन के बदलते ही आयुष बडोनी को दिल्ली ने अपनी सीनियर टीम में भी शामिल किया और उन्होंने वहां भी किसी को निराश नहीं किया। आईपीएल में लखनऊ टीम आयुष पर काफी भरोसा करती है इसी के चलते उन्हें लगातार मौके भी दिए जाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top