Sports News

उत्तराखंड के अनुज रावत विकेट के पीछे भी चमके, IPL में RCB के लिए रचा इतिहास

Ad

Anuj Rawat: IPL: RCB: Wicketkeeper: आईपीएल के 17वें सीजन में आरसीबी को पहली जीत मिल गई है। सोमवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी ने पंजाब को 4 विकेट से हराया। आरसीबी के लिए दिनेश कार्तिक ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 10 गेंदों में 28 रन पारी खेली और मैच के हीरो बन गए। दूसरे मुकाबले में रामनगर के अनुज रावत बल्ले से तो नहीं लेकिन विकेटकीपर के रूप में शानदार प्रदर्शन करने में कामयाब रहे।  उन्होंने आरसीबी के कीपर के तौर पर बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह एक मैच में 4 शिकार करने वाले आरसीबी के पहले विकेटकीपर बने। उन्होंने प्रभसिमरन सिंह, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन और जितेश शर्मा का कैच लपका। वह एक मैच में 4 शिकार करने वाले आरसीबी के पहले विकेटकीपर बन गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

मुकाबले पर नजर डालें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 176 बनाए। पंजाब के लिए कप्तान शिखर धवन ने सर्वाधिक 45 रनों की पारी खेली। आरसीबी के लिए ग्लेन मैक्सवेल, मोहम्मद सिराज ने दो-दो तो वहीं यश दयाल ने एक और अलजर्री जोसेफ ने एक विकेट अपने नाम किया।

जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत खराब रही लेकिन विराट कोहली ने एक छोर संभाल कर रखा। उन्होंने 49 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली। विराट के आउट होने के बाद लगा कि आरसीबी मुकाबले से बाहर हो गई है लेकिन अंतिम ओवरों में दिनेश कार्तिक और महिपाल लुमरोर की साझेदारी ने टीम को जीत दिला दी। दिनेश ने 10 गेंद में 28 रनों की भारी खेली तो वही महिपाल ने 8 गेंदों में 17 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top