Uttarakhand News

IPS अभिनव कुमार बने उत्तराखंड CM धामी के अपर प्रमुख सचिव, राज्य में पहली बार बनाया गया ये पद

IPS Abhinav Kumar made the additional principal secretary of CM Uttarakhand
Ad

देहरादून: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी से आ रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रमुख सचिव की अतिरिक्त जिम्मेदारी वरिष्ठ और तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी अभिनव कुमार को सौंप दी है। बता दें राज्य बनने के बाद पहली बार कोई अपर प्रमुख सचिव बनाया गया है। इसके अलावा अभी और भी बदलावों को आशंका जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है की उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के सीएम पद संभालने के बाद से ही लगातार बड़े फेरबदल किए गए हैं। इसी कड़ी में पहले मुख्य सचिव पद पर तैनात ओमप्रकाश को हटा कर उनकी जगह 1988 बैच के उत्तराखंड कैडर के आईएएस अधिकारी डॉ. सुखबीर सिंह संधू प्रदेश को ये पद सौंपा गया। बता दें कि संधू प्रदेश के 17वें मुख्य सचिव के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सीएम पुष्कर सिंह धामी द्वारा कुछ ही रोज में सचिवालय से लेकर जिलों में नौकरशाही में बड़ा फेरबदल किया जा सकता है। कई जिलों के डीएम और कप्तान बदले जाने की भी संभावनाएं हैं।रिपोर्ट्स बता रही हैं कि सरकार पहले सचिवालय में तैनात कुछ प्रमुख अफसरों के विभागों में बदलाव करेगी और उसके बाद जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस कप्तान बदले जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top