Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड:IPS नीलेश आनन्द भरणें खुद पेट्रोलिंग पर, रात में ड्यूटी से गायब जवानों पर हुई कार्रवाई

Ad

हल्द्वानी: देर रात आईजी कुमांऊ डॉ. नीलेश आनन्द भरणें अपने जवानों की मुस्तैदी को देखने के लिए रात्रि गश्त पर निकले। इस दौरान उन्हें कई पुलिसकर्मी ड्यूटी से गायब मिले। आईजी ने कोतवाली हल्द्वानी, मुखानी, बनभूलपरा की गश्त, पिकेट, पेट्रोलिंग आदि जायजा लेते हुए सतर्क मिले पुलिसकर्मियों का उत्साह वर्धन किया। वहीं ड्यूटी से एक हेड कास्टेबल तथा चार कास्टेबल मौजूद नहीं थे। ऐसे में आईजी ने सख्त एक्शन लिया है और लाइन हाजिर किया। वहीं तीन होमगार्डों के दिन का वेतन काटने के निर्देश जारी हुए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

आईजी के गश्त के दौरान संजीत राणा, विजय वर्मा चीता मोबाइल तिकोनिया से वर्कशाप लाईन, कमलेश नौला चीता मोबाइल बरेली रोड हाईवे, का. मौहम्मद अजीम, अरुण कुमार चीता मोबाइल रामपुर रोड सरगम टाकेज को लाइन हाजिर किया है। जबकि होमगार्ड निर्मल, सरजीत सिंह, गोपाल राम का एकदिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी वह रात्रि गश्त कर जवानों मुस्तैदी चैक करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top