National News

रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर, IRCTC ने टिकट बुक करने को लेकर नियमों में किया बदलाव

रेल यात्रियों के लिए ज़रूरी खबर, IRCTC ने टिकट बुक करने को लेकर नियमों में किया बदलाव
Ad

नई दिल्ली: रेल यात्रियों को IRCTC की तरफ से राहत दी गई है। दरअसल अब ऑनलाइन टिकट बुक करने के लिए छह बार की लिमिट को बढ़ा दिया गया है। बता दें कि इससे महीने में कई बार ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को फायदा होगा। हालांकि इसके लिए पहले यात्रियों को अपना आधार अंकाउट से लिंक करना होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल जमाना पूरी तरह से ऑनलाइन मोड में आ पहुंचा है। ट्रेन की बुकिंग के लिए रेलवे स्टेशन की खिड़कियों से ज्यादा भीड़ अब ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले एप्स व वेबसाइटों पर होने लगी है। लाजमी है कि ऑनलाइन टिकट बुक करने से लोगों का समय काफी हद तक बच जाता है।

मगर सबसे बड़ी दिक्कत उन यात्रियों को होती है जो कि एक महीने में छह से ज्यादा बार ट्रेन का टिकट बुक करते हैं। दरअसल IRCTC एप के जरिए यात्रीजन केवल छह बार ही टिकट बुक कर सकते हैं। मगर अब यात्रियों को राहत देते हुए IRCTC ने इस लिमिट को बढ़ाकर 12 कर दिया है।

गौरतलब है कि अब रेल यात्री एक महीने में 12 बार ट्रेन का टिकट IRCTC के जरिए बुक कर सकते हैं। लेकिन ध्यान देने योग्य बात ये है कि आपको पहले अपने अकाउंट को अपने आधार से लिंक कराना होगा। ऐसा करने के बाद आप एक महीने में 12 बार टिकट बुक कर सकेंगे। ज्यादा यात्रा करने वालों को इस नियम से फायदा मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top