Uttarakhand News

उत्तराखंड में सैलानियों को घूमाने के लिए IRCTC ने निकाला खास पैकेज…

Ad

हल्द्वानी: ठंड के साथ उत्तराखंड में पर्यटन सीजन भी शुरू हो जाता है। ऐसे में पर्यटन के क्षेत्र से जुड़े कारोबारियों की कोशिश रहती है कि वह सैलानियों को बेस्ट सुविधा दे। नए साल के जश्न को लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। ऐसे में सैलानियों के लिए IRCTC नए पैकेज लेकर आया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस पैकेज के तहत हरिद्वार-ऋषिकेश के अलावा मसूरी और देहरादून की हवाई यात्रा कराई जाएगी। ये यात्रा 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक के लिए होगी, इस तरह ये पैकेज चार रात और पांच दिन के लिए होगा। इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को लखनऊ से देहरादून ले जाया जाएगा।

इसके लिए IRCTC फ्लाइट की व्‍यवस्‍था करेगा। वहां जाने के बाद तीन सितारा होटल में सैलानियों को ठहराया जाएगा। वहां लोकल में घूमने के लिए यात्री को कैब भी दी जाएगी। इस टूर पैकेज में आपको मसूरी का गन हिल,केम्पटी फॉल के साथ देव भूमि, वैक्स म्यूजियम- द इण्डिअनाइस्ड तुस्सॉड्स, लंढौर बाजार, देहरादून का तपेश्वर मंदिर और मसूरी का मॉल रोड की सैर कराई जाएगी। आप देहरादून में सहस्त्रधारा का भ्रमण भी कर सकेंगे। ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला और राम झूला और हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर, चंडी देवी मंदिर और हर की पौडी का भ्रमण भी कर सकेंगे।  

ये पैकेज 25 हजार 500 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। वहीं दो व्यक्ति एक साथ ठहरेंगे तो कीमत 26800 रुपए प्रति व्यक्ति होगी। एक व्यक्ति के ठहरने पर इस पैकेज की कीमत कुल 34000 रुपए प्रति व्यक्ति होगी। अगर माता-पिता के साथ बच्‍चे जा रहे हैं तो उनके लिए प्रति बच्चे का पैकेज 22 हजार 200 रुपये  (बेड सहित) और 20600 रुपये (बिना बेड के) तय की गई है।

बुकिंग करने के लिए IRCTC की वेबसाइट www.irctctourism.com  पर जाए। इसके अलावा ज्‍यादा जानकारी के लिए आप इन मोबाइल नंबर 8287930930, 8287930927 (कानपुर) और 8287930922(लखनऊ) पर सम्पर्क करें।  

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top