Uttarakhand News

देवभूमि के लिए IRCTC का स्पेशल पैकेज, लद्दाख जाना चाहते हैं तो ज़रूर पढ़ें

Ad

देहरादून: लद्दाख एक ऐसी जगह है जिसके प्रति अधिकतर लोग और खासकर युवा खासा आकर्षित रहते हैं। हर कोई लद्दाख एक बार तो ज़रूर जाना चाहता है। देवभूमि के लोग अगर अब लद्दाख जाना चाहते हैं तो उनकी आईआरसीटीसी उनकी मदद के लिए प्लान लेकर आया है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी ने उत्तराखंड से लद्दाख के लिए एक विशेष टूर पैकेज तैयार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आईआरसीटीसी की ओर से जो विशेष पैकेज तैयार किया गया है, उसके तहत पर्यटकों को 14 सितंबर से लेकर 5 दिसंबर तक लद्दाख में 7 रातें और 8 दिन बिताने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक अजीत कुमार सिन्हा ने जानकारी दी और बताया कि देहरादून, ऋषिकेश एवं हरिद्वार से सड़क मार्ग के जरिए यात्रियों को नई दिल्ली ले जाया जाएगा। इसके बाद नई दिल्ली से ले जाने और लाने की व्यवस्था हवाई जहाज द्वारा की जाएगी।

पर्यटकों के रहने के साथ-साथ खाने-पीने का सारा प्रबंध भी किया जाएगा। इसके अलावा लेह में विभिन्न स्थानों पर सैर सपाटा करने की व्यवस्था भी पैकेज में शामिल है। बता दें कि एक व्यक्ति का किराया ₹49500 होगा और दो व्यक्ति एक साथ यात्रा करेंगे तो प्रति यात्री ₹44500 किराया देना होगा। जबकि 3 यात्रियों के साथ प्रति व्यक्ति ₹43900 किराया पड़ेगा। इसकी बुकिंग ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर की जा सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top