Bollywood

लिजिए अब हार्दिक पांड्या और उर्वशी रौतेला की डेट के खबरे आई सामनें

Ad

 

नई दिल्ली: क्रिकेट और बॉलीवुड में खासा गहरा कनेक्शन है।दोनों शायद ही एक दूसरे से अलग रहे हो। भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने बॉलीवुड अभिनेत्रियों को अपना हमसफर बनाया है। इस लिस्ट में एक नाम और जुड़ गया है और वो हार्दिक पान्ड्या का। हार्दिक और पूर्व बीग बॉस प्रतिभागी एली एवराम की नजदीकियों की खबरें तो लगातार सामने आती रही हैं । दोनों एक साथ पारिवारिक समारोह के अलावा एयरपोर्ट में भी देखे जाते है। लेकिन दोनों की तरफ से इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है कि दोनों डेट कर रहे है।आईपीएल 2018 सीरीज शुरू होने से चंद दिन पहले ही एली को हार्दिक की शूट लोकेशन परप देखा गया था। इतना ही नहीं, दोनों को कई बार एयरपोर्ट पर भी साथ में देखा जा चुका है।

ADVERTISEMENTS Ad

Elli with Hardik on his brothers marriage

इसी बीच हार्दिक का नाम बॉलीवुड की हॉट अदाकारा उर्वशी रौतेला के साथ भी जोड़ा जा रहा है। दोनों को एक जानेमाने बिजनेसमैन की पार्टी में साथ देखा गया था। वहीं मौजूद लोगों का कहना है कि साथ में दोनों की कैमेस्ट्री काफी जम रही थी। बताया जा रहा है कि दोनों एक कॉमन दोस्त के जरिए मिले और दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। दोनों एक-दूसरे संग बातों में खोये हुए थे। लेकिन उर्वशी के का एक पोस्ट ये साबित करता है कि इन दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं है। उर्वशी ने अपने इंटाग्राम में एक फोटो अपलोड़ कि जिसमें हार्दिक और क्रुनाल है। उर्वशी ने कैप्शन में लिखा कि वो अपने भाई को मिस कर रही है। इसके साथ उर्वशी ने #PandyaBros हैशटैग भी डाला है।

https://instagram.com/p/Bhiox6QB4Dy/?utm_source=ig_embed

इस पार्टी के बाद से ही इन दोनों के साथ की खबरें सामने आ रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस पार्टी में यह दोनों काफी नजदीक नजर आए और एक-दूसरे में ही बिजी नजर आए। लेकिन उर्वशी के पोस्‍ट से तो कुछ और ही लग रहा है।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top