Pithoragarh News

गेमिंग से खाते में आ रहा है पैसा? पहले पढ़ लें पुलिस की ये चेतावनी

Ad

Cyber Crime | Online Gaming | Pithoragarh : ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के जरिए पैसा कमाने का लालच लोगों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि अगर किसी व्यक्ति के बैंक खाते में साइबर ठगी या किसी दूसरे अपराध से जुड़ी रकम पहुंचती है….तो बैंक खाता फ्रीज हो सकता है।

पिथौरागढ़ साइबर सेल के निरीक्षक नीरज भाकुनी ने लोगों से अपील की है कि किसी अनजान व्यक्ति या संदिग्ध ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से अपने खाते में पैसा न लें। उनका कहना है कि कई बार साइबर ठगी की रकम अलग-अलग खातों के जरिए आगे भेजी जाती है…और यह रकम किसी व्यक्ति के खाते में ऑनलाइन गेमिंग से हुई कमाई के नाम पर भी पहुंच सकती है।

पुलिस के अनुसार जब साइबर ठगी की शिकायत होती है तो रकम के लेन-देन की जांच की जाती है। अगर जांच की कड़ी किसी बैंक खाते तक पहुंचती है…तो उस खाते पर होल्ड या फ्रीज जैसी कार्रवाई हो सकती है।

पुलिस ने बताया कि कुछ मामलों में लोग खाता फ्रीज होने के बाद यह दावा करते हैं कि विवादित रकम ऑनलाइन गेमिंग में जीती गई थी। लेकिन केवल ऐसा दावा करने से रकम रिलीज नहीं होगी। जांच में पैसे के स्रोत और लेन-देन की पूरी जानकारी देखी जाएगी।

ऑनलाइन गेमिंग या सट्टेबाजी के नाम पर खाते में लगातार बड़े लेन-देन होने पर भी पुलिस जांच कर सकती है। अगर जांच में खाते का इस्तेमाल साइबर अपराध की रकम को आगे भेजने के लिए पाया जाता है….तो खाताधारक पर भी नियमानुसार कार्रवाई हो सकती है।

साइबर सेल ने लोगों से कहा है कि अपना बैंक खाता किसी दूसरे व्यक्ति के लेन-देन के लिए इस्तेमाल न होने दें और अनजान स्रोत से पैसा लेने से बचें। किसी साइबर ठगी या संदिग्ध लेन-देन की स्थिति में तुरंत 1930 पर शिकायत करें या नजदीकी साइबर सेल से संपर्क करें।

खाता फ्रीज होने पर विवादित रकम के संबंध में बैंक और जांच एजेंसी की निर्धारित प्रक्रिया का पालन करें।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top