Dehradun News

देहरादून में विधवा रेस्ट्रो संचालक के साथ रोडवेज कर्मियों ने की छेड़छाड़

Ad

देहरादून: जिस देश में कन्याओ को देवी का रूप माना जाता है, उनकी पूजा अर्चना की जाती है। महिलाओ को प्राथमिकता दी जाती है, बावजूद इसके आज महिलाये खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं । आज हमारे देश में छेड़छाड़ के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है। जहां आइएसबीटी रोडवेज कर्मचारियों द्वारा एक महिला के साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की गई है। महिला ने आइएसबीटी पुलिस चौकी में तहरीर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:मैदानी क्षेत्र में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी अब पहाड़ जाएंगे, लिस्ट मांगी गई

यह भी पढ़े:नैनीताल जिले का यह है हाल,बिजली चोरी करते पकड़े गए ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज

जानकारी के मुताबिक महिला एक रेस्टोरेंट संचालक है। पुलिस को दिए बयानों में महिला ने बताया कि वह विधवा है। उसके साथ दो बच्चे और एक रिश्तेदार युवती भी रहती है। सभी लोग आइएसबीटी पर ही गुजर-बसर करते है। आरोप है कि शनिवार देर रात रोडवेज इम्पलाइज यूनियन का पदाधिकारी उनके रेस्ट्रो पर आया और बदसलूकी करने लगा। महिला के विरोध करने पर एक और कर्मचारी वहां आ गया और महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगा। आरोप है कि दोनों कर्मचारी नशे में धुत थे। रोडवेज महाप्रबंधक दीपक जैन ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। उसके आधार पर आरोपितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े:रामनगर में घास काटने गई महिला पर बाघ ने किया हमला,महिला की हालत नाजुक

यह भी पढ़े:आयुर्वेद विश्वविद्यालय से जुड़े कॉलेजों में यूजी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग प्रक्रिया शुरू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top