Bageshwar News

पहाड़ के ईश्वरीय लाल ने स्कूल को दान कर दी जीवन भर की कमाई…बेमिसाल है ये कहानी

ये है हमारी देवभूमि… पहाड़ के ईश्वरीय लाल ने स्कूल को दान कर दी जीवन भर की कमाई
Ad

बागेश्वर। वर्तमान परिवेश में उचित शिक्षा सभी के लिए आगे बढ़ने और सफलता प्राप्त करने का एक मात्र मूलमंत्र है। शिक्षा वह नींव है, जिसके सहारे एक मनुष्य अपने जीवन में आत्मविश्वासी व्यक्तिव रूपी इमारत को खड़ा करता है। आज शिक्षा के महत्व को आखिर भला कौन नहीं जानता है। परंतु शिक्षा का असली महत्व तो केवल वही समझ सकते हैं जिन्हें शायद जीवन में विपरीत परिस्थितियों के कारण शिक्षा से वंचित रहना पड़ा हो।

ADVERTISEMENTS Ad

आज हमारे समक्ष एक ऐसा ही उदाहरण बन सामने आए हैं उत्तराखंड राज्य से बागेश्वर जिले के ईश्वरीय लाल शाह, जो पेशे से एक किसान एवं भेड़ पालक हैं। ईश्वरीय लाल शाह मूल रूप से ग्राम करौली, जिला बागेश्वर के निवासी हैं। बचपन से ही परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के चलते ईश्वरीय लाल केवल दूसरी कक्षा तक की शिक्षा ही विद्यालय जाकर ग्रहण कर सके। शायद शिक्षा से वंचित रह जाना ही एक मात्र कारण है कि ईश्वरीय लाल शाह आज शिक्षा के महत्व को बखूबी समझते हैं।

गौरतलब है कि ईश्वरीय लाल शाह के गांव में एक मात्र जूनियर हाईस्कूल की हालत खस्ताहाल हुआ करती थी। विद्यालय में न तो बच्चों के खेलने के लिए उचित मैदान था और न ही बाउंड्री दीवार, जिसके चलते अक्सर आवारा जानवर कक्षाओं में घुस आया करते थे। इस बात की खबर लगते ही ईश्वरीय लाल ने अपने जीवन भर की जमा पूंजी लगभग ढाई लाख रुपए विद्यालय प्रशासन को दान दे दी ताकि बच्चों को पढ़ाई एवं खेल कूद में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

ऐसे में ईश्वरीय लाल की इस दरियादिली का हर कोई कायल हो गया है। उनके इस निस्वार्थ सेवा की सभी लोग पूरे दिल से सराहना कर रहे हैं। ईश्वरीय लाल ने भविष्य में भी विद्यालय प्रशासन को हर संभव सहायता करने का आश्वासन दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top