National News

ISO इतिहास रचने को तैयार !!

Ad

नई दिल्ली। एक बार में 82 विदेशी सेटेलाइट्स लांच करने के साथ ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) स्पेस मिशन की दुनिया में इतिहास रचने की तैयारी में है। इसरो के मार्स ऑर्बिटर मिशन के प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुब्बियाह अरुणन ने कहा कि यदि सब कुछ सही रहा तो इसरो 15 जनवरी, 2017 को एक ही बार में 82 विदेशी सेटेलाइट्स को लांच कर विश्व रिकॉर्ड कायम करेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

अरुणन ने मुंबई में ब्रैंड इंडिया समिट के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इन 82 में से 60 अमेरिकी, 20 यूरोप के और 2 ब्रिटेन के सेटेलाइट्स शामिल होंगे। अब तक एक ही बार में सबसे ज्यादा सेटेलाइट्स लांच करने का रिकॉर्ड रूस की स्पेस एजेंसी के पास है।

रूसी एजेंसी ने 19 जून, 2014 को एक ही बार में 37 सेटेलाइट्स लांच किए थे। इसके अलावा 19 नवंबर, 2013 को अमेरिका ने एक साथ 29 सेटेलाइट्स लांच किए थे। इसी साल 22 जून को इसरो ने भी एक साथ 20 सेटेलाइट लांच किए थे। यदि यह मिशन सफल होता है तो भारतीय एजेंसी करीब ढाई साल के भीतर दूसरी बार वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने में सफल होगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top