National News

ISRO ने संचार उपग्रह जीसैट-18 का किया सफल परीक्षण

Ad

बेंगलुरु । भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अपने संचार उपग्रह जीसैट-18 को सफल प्रक्षेपण किया है। गुरुवार को इसरो की ओर से बनाए गए संचार उपग्रह जीसैट-18 का सफल प्रक्षेपण भारतीय समयानुसार सुबह 3 बजे किया गया। उपग्रह का प्रक्षेपण बुधवार को होना था जो कोरू में खराब मौसम के चलते 24 घंटे के लिए टाल दिया गया था। यह इलाका दक्षिणी अमेरिका के उत्तर-पूर्वी तट पर स्थित है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसरो ने जानकारी देते हुए बताया कि फ्रेंच गुयाना के कोरू से 3,404 किलोग्राम वजन वाले इस उपग्रह का प्रक्षेपण किया गया। इसका प्रेक्षपण फ्रेंच गुयाना स्थित कोरू के अंतरराष्ट्रीय एजेंसी एरियन स्पेस के एरियन 5 उपग्रह प्रक्षेपण यान से किया गया। गौरतलब है कि जीसैट-18 की अनुमानित ऑपरेशनल एज 15 साल है। साथ ही यह सी-बैंड, विस्तृत सी-बैंड तथा कू-बैंड पर सेवाएं देगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top