
ISRO Recruitment | Government Jobs | ISRO Vacancy 2026 : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के केंद्रीय भर्ती बोर्ड (ICRB) ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए कुल 267 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 27 जुलाई से 16 अगस्त 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) का आयोजन संभावित रूप से 21 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
किन पदों पर होगी भर्ती?
भर्ती में असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट, अपर डिवीजन क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार संबंधित पद के लिए आवेदन कर सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता
Assistant और UDC: उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कम से कम 60 प्रतिशत अंक या 6.32 CGPA के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। साथ ही कंप्यूटर का अच्छा ज्ञान जरूरी है।
JPA और Stenographer: इन पदों के लिए भी सामान्य तौर पर 60 प्रतिशत अंक या 6.32 CGPA के साथ स्नातक डिग्री जरूरी है। उम्मीदवार के पास अंग्रेजी स्टेनोग्राफी में कम से कम 60 शब्द प्रति मिनट की गति और कंप्यूटर का ज्ञान होना चाहिए।
संबंधित डिप्लोमा और निर्धारित अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी पात्रता शर्तों के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।
कैसे होगा चयन?
उम्मीदवारों को पहले लिखित परीक्षा से गुजरना होगा। परीक्षा वस्तुनिष्ठ प्रकार की होगी और इसकी अवधि 150 मिनट रखी गई है। इसके बाद पद के अनुसार कंप्यूटर साक्षरता या स्टेनोग्राफी जैसी कौशल परीक्षा होगी।
लिखित परीक्षा में सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 50 प्रतिशत और आरक्षित वर्ग के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित हैं। अंतिम चयन लिखित परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा…जबकि संबंधित पदों के लिए कौशल परीक्षा में सफल होना जरूरी होगा।
वेतन कितना मिलेगा?
चयनित उम्मीदवारों को 25,500 रुपये प्रतिमाह से शुरू होने वाला मूल वेतन मिलेगा। इसके अलावा सरकारी नियमों के अनुसार DA, HRA और TA सहित अन्य सुविधाएं भी दी जाएंगी।
कर्मचारियों को NPS, चिकित्सा सुविधा, कैंटीन सुविधा, LTC, समूह बीमा और आवास से जुड़ी सुविधाओं का लाभ भी नियमों के अनुसार मिल सकता है।
आवेदन की महत्वपूर्ण तारीख
आवेदन शुरू: 27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तारीख: 16 अगस्त 2026
CBT परीक्षा: 21 सितंबर 2026 संभावित
कुल पद: 267
उम्मीदवार आवेदन करने से पहले ISRO की आधिकारिक भर्ती अधिसूचना में पदवार योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और अन्य शर्तों को जरूर जांच लें।






