Nainital-Haldwani News

अब बिजली चोरी की वजह से सुर्खियों में आया बनभूलपुरा, 67 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Ad

Haldwani news: Electricity Theft: हल्द्वानी में इस वर्ष भीषण गर्मी पड़ रही है। जहां एक तरफ भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर रखा है। वहीं दूसरी और गर्मियां आते ही बिजली कटौती की समस्या का सिलसिला शुरू हो गया है। पिछले कुछ दिनों से हल्द्वानी शहर में बिजली कटौती से लोगों का बुरा हाल है। कभी सुबह, कभी दोपहर तो कभी रात में बिजली गुल हो रही है। गर्मी के मौसम में बिजली नहीं होने से लोगों की परेशानी दोगुनी हो गई है। जहां एक तरफ बिजली कटौती से लोग परेशान हैं तो वहीं कुछ लोग ऐसे हैं जो बिजली चोरी कर रहे हैं। ऐसा ही चौंका देने वाला मामला हल्द्वानी से सामने आया है। जहां बिजली विभाग ने बुधवार को बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। विभाग ने करीब 67 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़े जाने पर उनके कनेक्शन काटे हैं। ( Electricity Theft in haldwani )

ADVERTISEMENTS Ad

एफआईआर दर्ज कराई गई

बुधवार सुबह छह बजे विभाग ने बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इसके लिए अधिशासी अभियंता प्रदीप बिष्ट के नेतृत्व में तीन टीम का गठन किया गया। टीम में एसडीओ मनीष जोशी, एसडीओ नीरज पांडे और एई विजिलेंस अमित आर्य रहें। शहर के गांधी नगर, आजाद नगर और बनभूलपुरा के लाइन नंबर 8, 17 ,18 आदि क्षेत्रों में चेकिंग की गई। टीम ने कांटा डाल कर बिजली चोरी, बिजली मीटर से छेड़छाड़ के मामले पकड़े। इस तरह विभाग ने कुल 67 मामले पकड़े। इसके बाद सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। ( Action taken against who steal electricity in haldwani )

बनभूलपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी

अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग नवीन मिश्रा ने बताया कि गर्मी को देखते हुए बिजली की खपत बढ़ गई है। कई जगहों पर बिजली चोरी के कारण विद्युत विभाग के ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंच रहा है। सूचना मिल रही थी कि बनभूलपुरा क्षेत्र में भारी मात्रा में बिजली चोरी की जा रही है। जहां विभाग द्वारा टीम बनाकर पुलिस की मदद से छापामारी की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top