Pithoragarh News

पिथौरागढ़ में कार खाई में गिरने से सेना और ITBP के जवान की मौत, छुट्टी पर घर आए थे…

File Photo
Ad

पिथौरागढ़: जनपद क्षेत्र में स्थित जिला मुख्यालय से कुछ दूरी पर एक वाहन खाई में गिरने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में जहां 3 लोग बुरी तरह से घायल हुए हैं तो वहीं सेना सहित आईटीबीपी के 2 जवानों की दर्दनाक मौत हो गई है। बता दें कि अवकाश पर आए जवानों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम कार संख्या यूके 05-2995 में सवार होकर भुरमुनि गांव के 5 लोग पिथौरागढ़ से अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान उनकी गाड़ी गहरी खाई में गिर गई। जिसमें सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना होते ही ग्रामीण मौके पर आ गए और पुलिस को भी जानकारी दी गई।

पिथौरागढ़ कोतवाली की पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर तुरंत घायलों को अस्पताल पहुंचाया जाने लगा। लेकिन 27 वर्षीय पंकज सिंह पुत्र पुष्कर सिंह और 32 वर्षीय नीरज धनिक पुत्र होशियार सिंह निवासी भुरमुनि की रास्ते में मौत हो गई। बता दें कि एक मृतक नीरज धनिक आइटीबीपी में तैनात था और वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।

नीरज के दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। वहीं दूसरी तरफ मृतक पंकज सिंह सेना के बंगाल इंजीनियर में तन्हा था। जानकारी के अनुसार 29 अप्रैल को उसकी शादी की पहली सालगिरह थी। जिसके लिए वह अवकाश लेकर घर आया हुआ था। दोनों की मौत से पूरे गांव में मातम छा गया है दोनों ही परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घायलों में विपिन खड़ायत और पवन बोरा अस्पताल में भर्ती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top