Regional News

ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

Ad

ट्रेनिंग के दौरान तबीयत बिगड़ने पर ITBP जवान विजय पुंडीर की मौत

देहरादून: टिहरी गढ़वाल के चंबा के स्यूंटा गांव निवासी आइटीबीपी के जवान विजय सिंह पुंडीर की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ख़बर के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के परिजनों के अनुसार 35 वर्षीय विजय सिंह पुंडीर कुछ दिनों पूर्व आइटीबीपी चेन्नई में तैनात थे। सोमवार रात को सूचना मिली कि विजय सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद उसका निधन हो गया है। जवान की शादी 2013 में हुई थी। उनकी पांच साल की बेटी और चार महीने का एक बेटा है।

ADVERTISEMENTS Ad

यह भी पढ़े:उत्तराखंड खबर: कमाल की मुहिम शुरू, बिना मास्क वालों को पेट्रोल नहीं

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के अस्पतालों ने छिपाया 89 कोरोना मरीजों की मौत का आंकड़ा

बता दें कि उनका परिवार डेढ़ माह पहले ही छत्तीसगढ़ से अपने गांव स्यूटा आया था। उनके घर में उनकी पत्नी 30 वर्षीय पायल, चार वर्षीय पुत्री ईशा और चार महीने का एक पुत्र आयुष है। भाई प्रदीप सिंह, पिताजी मिजान सिंह और मां सरोजनी देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है। जवान के ताऊ पूर्व सैनिक बलवंत सिंह पुंडीर ने बताया कि विजय सिंह पुंडीर 2008 में आइटीबीपी में भर्ती हुआ था, जो अपने कार्य और परिवार के प्रति भी समर्पित था। जवान का पार्थिव शव बुधवार (आज) गांव पहुंचेगा।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड में शूटिंग के पलों को दुनिया के सामने लाए बॉलीवुड के अभिनेता शाहिद और मृणाल

यह भी पढ़े:उत्तराखंड के महान गायक का गाना गाकर मैथिली ठाकुर ने जीता करोड़ों देवभूमिवासियों का दिल

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top