Almora News

रौशनी से जगमगा उठेगा जागेश्वर धाम, जुलाई से होने जा रही है नई शुरुआत

Ad

अल्मोड़ा: उत्तराखंड के प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में इन दिनों बदलाव की बयार चल रही है। देवदार के साये में बसे इस प्राचीन मंदिर समूह की सुंदरता अब रात के समय भी नज़र आएगी। मास्टर प्लान के तहत चल रहा लाइटिंग का काम अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है और जुलाई से पूरी धाम रौशन नजर आएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

125 मंदिरों के समूह जागेश्वर धाम को सीएम ड्रीम प्रोजेक्ट के तहत विकसित किया जा रहा है। पहले चरण में करीब 10 करोड़ रुपये की लागत से लाइटिंग व्यवस्था तैयार की जा रही है। कार्यदायी संस्था लोनिवि पीआईयू के एई हेमंत पाठक ने जानकारी दी कि जून के अंत तक लाइटिंग का कार्य पूरा हो जाएगा।

उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से तैयार की जा रही लाइटिंग से रात के समय मंदिर की भव्यता और भी निखर कर सामने आएगी। इसके बाद मास्टर प्लान के तहत अन्य विकास कार्य शुरू होंगे।

पर्यटकों की भीड़ से गुलजार है धाम
गर्मी बढ़ते ही जागेश्वर धाम में पर्यटकों की संख्या में जबरदस्त इजाफा हुआ है। प्रतिदिन यहां 5 से 6 हजार श्रद्धालु और सैलानी पहुंच रहे हैं…जबकि शनिवार और रविवार को यह आंकड़ा 10 से 12 हजार तक पहुंच रहा है। ऐसे में रात को रोशनी के साथ मंदिर परिसर का दृश्य और भी मनमोहक हो जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top