Almora News

जागेश्वर मंदिर को केदारनाथ धाम की तर्ज पर बनाया जाएगा, कैबिनेट बैठक में फैसला

Ad

देहरादून: वादे करने और वादे निभाने के बीच में अंतर होता है। ये अंतर कितना कम या कितना ज्यादा होगा, इससे नेताओं की कार्यशैली और उनकी नियत पता चलती है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने एक बार फिर अपना वादा निभाकर श्रद्धालुओं को खुश किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

कैबिनेट मंत्री महाराज ने हाल ही में कहा था कि श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ धाम की तर्ज पर अब हनोल स्थित महासू देवता और अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर के विकास हेतु मास्टर प्लान तैयार कर उनका विकास किया जाएगा। अब इस संबंध में कैबिनेट बैठक में भी फैसला हो गया है।

मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगी है। ये तय हुआ है कि पर्यटन विभाग द्वारा अब अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर मंदिर और महासू देवता का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। बता दें कि जागेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों के लिए भी ये एक बड़ा फैसला है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top