Nainital-Haldwani News

ये हुई ना बात… पंतनगर से जयपुर और लखनऊ के लिए हवाई सेवा शुरू, मिनटों में पूरा होगा सफर

Ad

हल्द्वानी: पंतनगर से जयपुर के लिए डायरेक्ट हवाई सेवा शुरू हो गई है। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने पंतनगर जयपुर फ्लाइट का विधिवत शुभारंभ करते किया। उन्होंने कहा कि इस हवाई सेवा से दोनों राज्यों के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने इस फ्लाइट से जा रहे वीरपाल सिंह व कुसुम लता को पहला बोर्डिंग पास सौंपा तथा पहली फ्लाइट 22 यात्रियों के साथ जयपुर को रवाना हुई। रविवार से पंतनगर-जयपुर के बीच इंडिगो एयर की नॉनस्टॉप फ्लाइट शुरू हो गई। इसके लिए इंडिगो ने फ्लाइट शेड्यूल जारी कर टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने बताया कि पंतनगर एयरपोर्ट से इंडिगो द्वारा आगामी 26 मार्च से हवाई सेवा शुरू की जा रही है। इंडिगो की फ्लाइट लखनऊ और जयपुर इन दो बड़े महानगरों के लिए शुरू हो रही है। 26 मार्च को पंतनगर से दोपहर 12:15 पर जयपुर के लिए फ्लाइट रवाना हुई और 1:40 पर पहुंची। इसी प्रकार 26 मार्च को ही दोपहर 4:00 पंतनगर एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए फ्लाइट रवाना हुई और पांच बजे लखनऊ पहुंची।

प्राधिकरण और कंपनी के बीच सभी नियम व शर्तों पर सहमति के बाद अब यह हवाई सेवा आज 26 मार्च से शुरू हो गई है। शुरूआत में जयपुर के लिए न्यूनतम किराया करीब 3500 रुपये (अलग-अलग तिथियों में कम या ज्यादा) निर्धारित किया है। इस फ्लाइट के शुरू होने से अब पंतनगर से जयपुर के बीच दूरी मात्र सवा घंटे में सिमट जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top