Nainital-Haldwani News

चोरगलिया में शराब की दुकान का विरोध, रात को भी दुकान के बाहर डटे रहे ग्रामीण

Ad

हल्द्वानी: चोरलिया क्षेत्र में शराब की दुकान खोलने के विरोध में ग्रामीणों का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि उनके क्षेत्र से शराब की दुकान को तत्काल हटाया जाए, क्योंकि इसका सीधा असर गांव के सामाजिक माहौल पर पड़ रहा है। बता दें कि आबादी के बीच शराब की दुकान खोले जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि इससे गांव का माहौल बिगड़ रहा है और युवा पीढ़ी पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक दुकान को हटाया नहीं जाएगा, उनका शांतिपूर्ण धरना और प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप की मांग कर रहे हैं ताकि गांव की शांति और सामाजिक संरचना को बनाए रखा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top