Viral

जापान के लिए नया साल लेकर आया भयानक तबाही, भूकंप, सुनामी के बाद अब विमान में लगी आग

Japan Disaster Update:

जापान के लिए 2024 का आरम्भ शुभ नहीं रहा है। 24 घंटों में 155 भूकंप के झटके सहने के बाद सुनामी का सामना भी कर चूका है जापान। और अब यात्री विमान में आग लगने से विमान रनवे पर ही जलकर खाख हो चूका है।

पिछले दिनों जब पूरा विश्व क्रिसमस और नई ईयर के जश्न में डूबा हुआ था। उसी समय जापान में मौजूद हर व्यक्ति सिर्फ अपनी जान की चिंता कर रहा था। आपको बता दें की जापान में मची तबाही के बीच ऑस्कर विजेता एन टी रामा राओ जूनियर भी फसे हुए थे। जो अपने परिवार के साथ जापान क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंचे थे। पर अचानक आई तबाही ने जापान के साथ पूरे विश्व में नए साल पर अजीब सा शांत वातावरण बना दिया। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने जापान द्वारा 24 घंटे में 155 भूकंप झेले जाने की पुष्टि की है।

नए साल की शुरुआत में धरती पर भूकंप और समुद्र में सुनामी से उभरने की कोशिश कर रहे जापान को एक और आफत का सामना करना पड़ा है। और इस बार यह आफत आसमान से आई है। टोकियो के हनेदा हवाई अड्डे पर लैंड करने के बाद विमान में आग लगने की बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इस विमान में मौजूद सभी यात्री सुरक्षित हैं। और विमान में लगी इस आग का कारण तटरक्षक विमान से हुई टक्कर को बताया जा रहा है।

जापान पर एक के बाद एक कई मुसीबतें टूट पड़ी हैं। जिससे साफ़ ज़ाहिर है कि इस समय जापान में नए साल के जश्न की जगह हर तरफ बचाव कार्य जारी होगा। इस मुश्किल समय में जापान के लिए पूरा विश्व दुआ कर रहा है। और इस भयावह मंज़र के बारे में जापान से भारत लौटे RRR फिल्म के अभिनेता NTR JR. ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए जापान के लिए सिर्फ प्रार्थना की है।

To Top