Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से जवान की मौत, शादी को हुआ था एक महीना

Ad

उधमसिंह नगर: साल जरूर बदला है मगर सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार एक सड़क हादसे ने सेना के जवान की जान ले ली। बता दें कि 18 कुमाऊँ रेजीमेंट में तैनात सैनिक की ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। विगत 2 दिसंबर को ही मृतक की शादी हुई थी।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार 24 वर्षीय नीरज सिंह भंडारी पुत्र गोविंद सिंह भंडारी निवासी भूड़ाकिशनी 18 कुमाऊँ रेजीमेंट में राजस्थान में तैनात था। 5 जनवरी को अवकाश पर घर आने के बाद नीरज शुक्रवार देर शाम अपनी बाइक से खटीमा की तरफ से घर लौट रहा था। तभी सितारगंज रोड लोहियापुल के पास एक हादसा हो गया।

दरअसल यहां पर सामने से आ रही एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर रूप से चोट आई। आनन-फानन में आसपास के लोगों ने घायल जवान को उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया। मगर वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई।

बताया गया है कि जवान नीरज सिंह भंडारी की पिछले महीने 2 दिसंबर को हल्द्वानी निवासी सोनी से शादी हुई थी। इस हादसे के बाद वह अपने पीछे पत्नी और अपने परिवार जनों को छोड़ गया है। जिन का रो रो कर बुरा हाल है। बता दें कि नीरज की दो बड़ी बहन है और एक छोटा भाई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top