Udham Singh Nagar News

पश्चिम बंगाल में तैनात उत्तराखंड के जवान का निधन, तीन वर्षीय बेटी ने पिता को खोया

Ad

बाजपुर: एक बार फिर एक वीर जवान के निधन के समाचार से शोक की लहर दौड़ गई है। बाजपुर के रहने वाले जवान प्रकाश सिंह का पश्चिम बंगाल के कंचन पारा पोस्ट में निधन हो गया है। यह सूचना मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम की स्थिति पैदा हो गई है। फिलहाल निधन की पूरी जानकारी नहीं मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad

मिली जानकारी के अनुसार थापक नगला के रहने वाले प्रकाश सिंह पुत्र कश्मीर सिंह 1811 मीडियम रेजिमेंट पश्चिम बंगाल में तैनात थे गांव निवासी लाल सिंह का कहना है कि प्रकाश आखरी बार दीपावली पर घर आए थे। 15 दिन यहां रहने के बाद वह 9 नवंबर को ड्यूटी पर चले गए थे।

बता दें कि सेना मुख्यालय की तरफ से परिवार को रविवार की सुबह जवान के निधन की सूचना दी गई। जिसके बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। प्रकाश के जाने के बाद उनकी पत्नी और 3 साल की बच्ची अश्मित पीछे छूट गई हैं। प्रकाश सिंह का एक भतीजा भी सेना में है, जो वर्तमान में सूरतगढ़ राजस्थान में सेवारत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top