Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: रास्ता बनाने के दौरान गौला नदी में बीचों-बीच फंस गई JCB, लोगों ने ऐसे बचाई जान

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां 24 सितंबर को हल्द्वानी की गौला नदी में बड़ा हादसा होते-होते बच गया। वैकल्पिक मार्ग बनाते समय अचानक से जल स्तर बढ़ने के कारण जेसीबी मशीन नदी के बीच में फंस गई। जेसीबी मशीन पर ड्राइवर समेत दो लोग मौजूद थे। जिन्होंने किसी तरह अपनी जान बचाई। ( JCB stuck in the middle of gaula river )

ADVERTISEMENTS Ad

पुल पर आवागमन बंद है

बता दें कि बीती 12 सितंबर को हुई भारी बारिश के कारण गौला नदी उफान पर आ गई थी। जिससे हल्द्वानी को पहाड़ों और सितारगंज-खटीमा मार्ग को जोड़ने वाले गौला नदी पर बने पुल की अप्रोच रोड का एक हिस्सा बह गया था। पुल की एप्रोच टूटने के बाद से पुल पर आवागमन बंद है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग पुल के अप्रोच को ठीक करने में जुटा हुआ है। वहीं जिला प्रशासन अब नदी में पानी कम होने पर वैकल्पिक रास्ता बनाने का काम शुरू कर दिया है, जिससे कि छोटे वाहनों को नदी के वैकल्पिक रास्ते से भेजा जा सके। ( JCB stuck in the middle of gaula river in haldwani )

एक घंटे तक जेसीबी मशीन फंसी रही

मंगलवार को वैकल्पिक रास्ता बनाने के दौरान वन विभाग की जेसीबी नदी के पानी के बीचो-बीच फंस गई थी। नदी में जेसीबी डूब गई और उसमें बैठे चालक और परिचालक बीच नदी में फंस गए। जिसके चलते हड़कंप मच गया। करीब एक घंटे तक नदी में जेसीबी मशीन फंसी रही। जिसके बाद पोकलैंड मशीन को मौके पर बुलाया गया। पोकलैंड मशीन के माध्यम से जेसीबी को निकाला गया। तो वहींड्राइवर समेत दो लोगों जेसीबी के चालक और परिचालक सुरक्षित निकल गए है। उपजिला अधिकारी परितोष वर्मा ने बताया कि लोगों की मांग पर जिलाधिकारी ने निर्देश पर गौलापार जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था पर काम किया जा रहा है। अगले दो-तीन दिनों में ह्यूम पाइप लगाकर वैकल्पिक रास्ते को बना लिया जाएगा। और यातायात की व्यवस्था को फिर से सुचारु किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top