National News

जेईई एडवांस 2021 स्थगित,IIT खड़गपुर ने जारी की अधिसूचना

Ad

नई दिल्ली:IIT खड़गपुर ने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए JEE एडवांस 2021 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। इस परीक्षा का आयोजन 3 जुलाई, 2021 को होना था। आईआईटी खड़गपुर ने आधिकारिक अधिसूचना में कहा, “COVID-19 के चलते जो हालात पैदा हुए हैं उसे देखते हुए JEE 2021 परीक्षा जो 03 जुलाई, 2021 को आयोजित होने वाली थी, उसे स्थगित किया जाता है। परीक्षा की संशोधित तिथि की घोषणा बाद में की जाएगी। ”

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जेईई मेन परीक्षा पास करने वाले टॉप 2.5 लाख विद्यार्थियों को ही जेईई एडवांस में बैठने का मौका मिलता है और वह ही परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। जेईई मेन के जरिए भारत भर के इंजीनियरिंग कॉलेजों में प्रवेश के लिए बच्चों का चयन होता है।वहीं जेईई एडवांस्ड का आयोजन देश के 23 भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आईआईटी) में प्रवेश के लिए किया जाता है।

बता दें कि उम्मीदवारों को अब दूसरे मौके का इंतजार करना होगा। जिन्होंने साल 2020 में संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) एडवांस के लिये पंजीकरण कराया था, लेकिन कोविड​​-19 के कारण परीक्षा के लिए अनुपस्थित थे, उन्हें सीधे 2021 में फिर से उपस्थित होने की अनुमति दी जाएगी, उन्हें जेईई मेन 2021 में दोबारा नहीं बैठना होगा। ऐसे छात्रों को इस साल मुख्‍य परीक्षा पास करने वाले छात्रों की सूची में नहीं रखा जाएगा। उन्‍हें एडिशनल के तौर पर रखा जाएगा, ताकि इस साल उम्‍मीदवार प्रभावित ना हों।

इस साल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर द्वारा परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा था। 2020 में, केवल 1.5 लाख ने परीक्षा दी थी।वहीं जेईई मेन-2021 के अप्रैल सेशन की परीक्षा कोरोना के कारण पहले ही स्थगित की जा चुकी है. यह परीक्षा 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित होनी थी। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी एनटीए ने कहा था कि स्थिति ठीक होने के बाद नई तारीखों की घोषणा की जाएगी. परीक्षा की नई तिथि की घोषणा आयोजन से कम से कम दो हफ्ते पहले की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top