Nainital-Haldwani News

बड़ी उपलब्धि, हल्द्वानी हल्दुचौड़ निवासी जितेश धारियाल का बतौर वैज्ञानिक ISRO में चयन

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के युवाओं ने भी हर क्षेत्र में झंडे गाड़े हैं। जिले के युवा लगातार देश वदेश में अपना नाम रोशन कर रहे हैं। इस बार भी ऐसी ही एक गौरवान्वित कर देने वाली खबर सामने आई है। हल्दुचौड़ के रहने वाले जितेश धारियाल का चयन इसरो के लिए हो गया है। उनका चयन इसरो में मैकेनिकल वैज्ञानिक के पद पर हुआ है। जिसके बाद उनके पूरे परिवार में खुशियों की लहर दौड़ पड़ी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक हल्दुचौड़ के दुर्गापालपुर निवासी जितेश धारियाल का चयन भारत सरकार अंतरिक्ष विभाग के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र, शार आंध्र प्रदेश स्थित इसरो में हुआ है। उन्हें इसरो की ओर से नियुक्ति पत्र भेज दिया गया है। बता दें कि जितेश के पिता कैलाश धारियल भारतीय जीवन बीमा निगम के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंचुरी पेपर मिल के कर्मचारी हैं।

जितेश ने 2010 में आर्यमन विक्रम बिरला से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की थी। जिसमें उन्हें 96 फ़ीसदी अंक में थे। इसके बाद साल 2016 में उन्होंने एनआईटी कुरुक्षेत्र से बीटेक किया और फिर इंद्रप्रस्थ गैस दिल्ली में प्लेसमेंट मैनेजर के पद पर रहते हुए नौकरी की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से 50 हजार का पुरस्कार भी जीता था। अब उनका चयन इसरो में बतौर वैज्ञानिक हुआ है। वाकई नैनीताल और उत्तराखंड जिले के युवा कुछ भी कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top