Breaking News

बारामूला में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़,1 आतंकी ढेर

Ad

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में मंगलवार सुबह आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ सेना के जवानों ने 1 आतंकी को ढेर कर दिया। सूत्रों के हवाले से ख़बरे आ रही हैं कि यह मुठभेड़ अभी भी जारी है। सेना के जवानों ने मारे गए आतंकी के पास हथियार और गोला-बारूद भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी के मुताबिक, सेना को बारामूला के हरितार तारजू इलाके में करीब 2 आतंकियों के छिपे होने की खबर मिली थी,जिसके बाद सेना ने अपना सर्च ऑपरेशन शुरु किया। सर्च अभियान के दौरान ही दोनों पक्षों के बीच गोलीबारी शुरू हुई।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top